बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा चैप्टर-1’ का जलवा, 4 दिनों में बजट से ज्यादा कमाई

24 views

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। दर्शकों से फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यही वजह है कि रिलीज के महज 4 दिनों में इसने अपने बजट से ज्यादा कमाई कर ली है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन ही बंपर ओपनिंग की थी और वीकेंड पर तो पूरी तरह छा गई।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के चौथे दिन 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म ने पहले दिन 61.85 करोड़, दूसरे दिन 45.4 करोड़ और तीसरे दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लगभग 125 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 223.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ऋषभ शेट्टी की यह फिल्म मुनाफे के नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रही है।

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। पहली फिल्म को महज 15 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, लेकिन इसने रिलीज के बाद दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर निर्माताओं को मालामाल कर दिया था। इस बार भी ऋषभ शेट्टी ने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि वे फिल्म के निर्देशक और सह-निर्माता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज के पहले ही दिन मेकर्स ने इसके अगले पार्ट ‘कांतारा चैप्टर 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज