महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

2 views

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में 15 फरवरी को घर में घुसकर महिला की हत्या करने की गुत्थी को ज्योति नगर थाना पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान नंद नगरी निवासी उमेश (21) और विपिन (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटे गए जेवरात के अलावा वारदात में इस्तेमाल बाइक व चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपितों ने खुलासा किया है कि वह कर्ज से परेशान थे। उससे छुटकारा पाने के लिए दोनों ने लूटपाट की योजना बनाई। घटना वाले दिन वारदातताके दौरान महिला ने विरोध किया तो उनकी हत्या कर दी गई।

उत्तर-पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि मूल रूप से एटा, यूपी की रहने वाली विमला देवी परिवार के साथ अमर कालोनी, ज्योति नगर में रहती थीं। इनके परिवार में पति महावीर के अलावा दो बेटे हैं। एक बेटा राजस्थान में रहता है जबकि दूसरा बेटा घर अलग रहता है। कुछ दिनों से इनके पति एटा, यूपी गए हुए थे। पति एक निजी कंपनी से रिटायर हैं।

15 फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर विमला की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद ली गई। इसके आधार पर पुलिस ने उमेश की पहचान कर उसे नंद नगरी से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार की। बाद में उमेश से पूछताछ के बाद विपिन को दबोचा गया। दोनों ने बताया कि इन लोगों ने कई बैंक से लोन लिया हुआ था। लोन न चुका पाने की वजह से यह परेशान थे। इसलिए लूटपाट की योजना बनाई थी। मौके पर विमला ने विरोध किया तो दोनों ने इसकी हत्या कर दी। बाद में लूटपाट कर फरार हो गए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा