तेज रफ्तार कार की चपेट में आए लोग, तीन की मौत और सात घायल

17 views

जलपाईगुड़ी। दुर्गा पूजा के दौरान दशमी की रात जलपाईगुड़ी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। धूपगुड़ी से मयनागुड़ी जाने वाले एशियन हाईवे-चार पर पुल नंबर-दो के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए एक दुकान में घुस गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय लोग पूजा पंडालों में दर्शन और प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले हुए थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे कतार में खड़े श्रद्धालुओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद लोग इधर-उधर गिर पड़े और इलाके में अफ़रा-तफ़री मच गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का अनुमान है कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण यह बड़ा हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जलपाईगुड़ी जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार सुबह बताया कि मृतकों की संख्या तीन है और लगभग सात लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज