झारखंड नगर चुनाव: रांची में भी मतदान जारी, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण निकाय 

2 views

रांची। झारखंड के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में सोमवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राजधानी रांची में भी नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है और विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी हैं।

इसी क्रम में रांची के यातायात पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश सिंह, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीन पुष्कर तथा सदर उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विशेष रूप से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर स्थिति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत जांच की गई। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहें। साथ ही मतदाताओं की सुविधा और सुगम मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची

अभी की ख़बरें

5
बागपत में महिला की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, इस प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड
maut
नोएडा में काम करते समय 18 वीं मंजिल से गिरी महिला श्रमिक, अस्पताल में मौत
up4
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फ़िल्म पर रोक लगाए जाने की मांग, निर्देशक का फूंका पुतला
avimuktesweranand
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ के लिए झूंसी पुलिस वाराणसी पहुंची
ps mirjapur
ग्राहक बनकर ज्वैलरी दुकान आया युवक 40 हजार की अंगूठियां लेकर फरार
up4
लखीमपुर खीरी में दो सड़क हादसाें में एक छात्र समेत दाे लाेगाें की मौत, 16 घायल
sdk hadasa
बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
up2
जालाैन में दो माह पहले हुई थी 50 हजार की ठगी, पुलिस ने पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस करायी
up1
जिलाधिकारी जांच टीम के साथ पहुंचीं बीएसए कार्यालय
u2
उत्तराखंड में 153 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ, सीएए के तहत प्रक्रिया पूरी