जमीनी विवाद में दाे पट्टीदारों में मारपीट, एक युवक की मौत

264 views

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में बीती रात शनिवार काे खेत की मेड़ को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दाेनाें में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।

रौनापार थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने रविवार काे बताया कि सिरिही (दुबौली) गांव में दो पट्टीदारों के बीच खेत की मेड़ काटने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे कहासुनी के बाद दाेनाें के बीच लाठी-डंडे चलें और फावड़े से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस हमले में जितेंद्र चौहान(40) गंभीर रूप से घायल हो गया। इस सूचना पर माैके पर थाना पुलिस पहुंची और घायल काे अस्पताल भेजा गया लेकिन हरैया स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। चार आरोपिताें को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज