जिला जेल में बंद भाइयों का तिलक करने पहुंची 800 से अधिक बहनें

178 views

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिला कारागार में गुरुवार को भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से मिलाई के लिए विशेष इंतजाम किये गये। जेल में बंद भाइयों को तिलक करने के लिए सुबह से ही बहनों की लंबी-लंबी कतार जेल गेट पर नजर आईं। दाेपहर तक लगभग 800 से अधिक बहनों ने अपने भाइयों के तिलक किया। वहीं कुछ पुरुषों ने जेल में बंद बहनों के पास पहुंच कर भैया दूज मनाया।

 

भैया दूज के त्योहार पर तिलक करने के लिए सुबह से जेल गेट पर महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला कारागार के मुख्य द्वार पर तलाशी के बाद बहनों को तिलक की सामग्री और मिष्ठान के साथ अंदर प्रवेश दिया गया। जेल परिसर में उन्हें भाइयों से मिलने का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके लिए परिसर में टेंट भी लगाया गया। ताकि सभी एक जगह बैठ कर तिलक कर सकें। इस दौरान लंबे समय बाद जेल में बंद भाइयों से मिल कर किसी की आंख से आंसू छलके तो कोई बहन भाई से लिपट कर रोने लगी। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक करके उनके दीर्घायु की कामना की।

 

जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए सूक्ष्म जलपान की भी व्यवस्था भी की गई । बंदियों को भी हलवा पूड़ी खिलाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि भैया दूज पर बंदियों और उनसे मिलने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए कुछ छूट भी दी गई। दाेपहर तक 800 से महिलाओं व बालिकाओं और कुछ पुरुषों ने जेल पहुंच कर भैया दूज का त्योहार मनाया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज