• Home  
  • सहारनपुर मे एक लाख का ईनामिया बदमाश इमरान मुठभेड मे ढेर
- उत्तर प्रदेश - राज्य

सहारनपुर मे एक लाख का ईनामिया बदमाश इमरान मुठभेड मे ढेर

सहारनपुर, 6 अक्टूबर।सहारनपुर में रविवार देर रात 10 बजे के करीब पुलिस के हाथ एक बडी कामयाबी लगी जब थाना गागलहेडी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक छीनकर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाश को पकडने के लिए उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख बदमाश ने […]

सहारनपुर, 6 अक्टूबर।सहारनपुर में रविवार देर रात 10 बजे के करीब पुलिस के हाथ एक बडी कामयाबी लगी जब थाना गागलहेडी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश बाइक छीनकर भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाश को पकडने के लिए उसका पीछा किया। पुलिस को पीछे आता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुलिस की गोली से मारा गया। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग मे इंस्पेक्टर व दरोगा भी घायल हो गए।

बदमाश की पहचान शामली निवासी इमरान के रूप में हुई जो एक लाख का ईनामी बदमाश था। वह वेस्ट यूपी के कईं जिलों सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लूट और डकैती जैसी घटनाओं में शामिल था।

बदमाश इमरान के खिलाफ सहारनपुर, मेरठ, शामली और मुजफ्फरनगर में लूट और डकैती के 13 से अधिक मामले दर्ज हैं।

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि एनकाउंटर में गागलहेड़ी के इंस्पेक्टर परवेश शर्मा के बाएं हाथ में गोली लगी है। थानाध्यक्ष सरसावा विनोद कुमार को बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिससे उनकी जान बाल-बाल बची। इंस्पेक्टर और दरोगा का इलाज कराया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस को इमरान के पास से 32 बोर की 2 पिस्टल, 18 खोखे और 10 कारतूस मिले। गागागलहेड़ी थानाक्षेत्र से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

सम्पर्क करें:
स्वामी : फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट
के 1-1303 आई आई टी एल निम्बस एक्सप्रेस पार्क व्यू 2 , चाई 5 गौतम बुध नगर , ग्रेटर नोएडा
पिन: २०१३१०

 

Sign Up for Our Newsletter

Phone 1: +91 8090158095,

Phone 2: +91 9506158095 

Email: admin@firstinformations.com

फर्स्ट इनफार्मेशन्स.कॉम की उत्पत्ति का कारण ::

“यह सर्वविदित है कि समाज की प्रगति एवं नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए समय पर, सत्य और पारदर्शी सूचना का उपलब्ध होना अनिवार्य है। सूचना के अभाव में नागरिक अपने कर्तव्यों एवं अधिकारों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने में असमर्थ रहते हैं। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए, जनहित एवं सामाजिक कल्याण की दृष्टि से ” फर्स्ट इनफार्मेशन ट्रस्ट” के अधीन “फर्स्ट इनफार्मेशन्स डांट कॉम” की स्थापना की गईं है, जो आईटी एक्ट 2000व 2021 का पालन करने के लिए स्वयं से कटिबद्ध है।

” ईस्वर हमारी रक्षा करें “

FirstInformations  @2025. All Rights Reserved.
error: Content is protected !!