3 साल के मासूम की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने मंगाए सीसीटीवी फुटेज

56 views

जबलपुर, 12 सितंबर । जबलपुर के विजय नगर इलाके में पिछले वर्ष हुए हिट एण्ड रन केस में 3 साल के मासूम की हुई मौत के मामले में मृतक के पिता ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर आरोप लगाया है कि यह दर्दनाक हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित तरीके से की गई हत्या का मामला है और पुलिस ने आरोपी रेलवे अधिकारी को बचाने के लिए धाराएं कमजोर कर दीं।

कोतवाली में रहने वाले सौरभअग्रवाल की ओर से दायर इस अपील में कहा गया है कि 5 नवंबर 2024 की रात करीब 9.30 बजे वो अपनी पत्नी और 3 साल के बेटे के साथ ई स्कूटर से जा रहे थे। उखरी चौक स्थित पानी की टंकी के पास एक एसयूवी ने उनके वाहन को टक्कर मारी, जिससे उसका तीन साल का बेटा हवा में उछलकर गिर गया। आवेदक का आरोप है कि उसने एसयूवी चला रहे व्यक्ति से गाड़ी न बढ़ाने की गुहार लगाई, लेकिन उसने जानबूझकर गाड़ी आगे बढ़ाकर उसकी पत्नी और बच्चे को कुचल दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी की पहचान रेलवे के सेक्शन इंजीनियर विजयंत गंगेले के रूप में हुई, जो विजय नगर के ही एकता चौक में रहता है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को दबाने लापरवाही से हुई मौत का प्रकरण दर्ज किया।

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने मामले को संजीदगी से लेते हुए घटना के सीसीटीवी फुटेज पेश करने के निर्देश सरकार को दिए हैं। अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी।

मामले पर हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पिता की ओर से अधिवक्ता मुफद्दल सैफी हाजिर हुए। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने घटना का सीसीटीवी फुटेज पेश करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इसके खिलाफ दाखिल याचिका एकलपीठ से 4 अगस्त को खारिज होने पर यह अपील दायर की गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज