चमोली में अतिवृष्टि से बड़ा नुकसान, 10 लोग लापता, देहरादून में मृतकों की संख्या हुई 21

56 views

देहरादून, 18 सितंबर । उत्तराखंड में बुधवार रात से लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। चमोली जिले के तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से 10 लोगो के लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि कुंतरी लगा फाली तोक में 8 और धुरमा में 2 लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताते हुए राहत एवं बचाव कार्य तेजी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा देहरादून, टिहरी में भी नुकसान की सूचना है। सड़क मार्ग जगह-जगह बंद हैं।

चमोली जिले के ग्राम कुंतरी लगा फाली तोक में कुंवर सिंह पुत्र बलवंत सिंह ( 42), कांता देवी पत्नी कुंवर सिंह (38), विकास और विशाल पुत्र कुंवर सिंह ( दोनों 10 वर्ष के), नरेन्द्र सिंह पुत्र ताल सिंह (40), जगदम्बा प्रसाद पुत्र ख्याली राम (70), भागा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद (65) व देवेश्वरी देवी पत्नी दिलबर सिंह (65), तहसील घाट नंदानगर के गांव धुरमा में गुमान सिंह पुत्र चन्द्र सिंह ( 75) और ममता देवी पत्नी विक्रम सिंह ( 38) लापता बताए जा रहे हैं। कुंतरी लगा फाली तोकमें छह भवन पूर्ण छतिग्रस्त हुए है। प्रशासन ने सूची जारी करने साथ ही राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को यह जानकारी दी है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें मोटे पर राहत एवं बचाव में जुटे गई हैं।

देहरादून जिले में चार और शव मिले

देहरादून जिले में सोमवार रात से बारिश लगातार जारी है। बुधवार देर रात राज्य आपदा प्राधिकरण ने जानकारी दी कि राहत एवं बचाव टीमों को चार अज्ञात शव बरामद हुए हैं। सौडा में एक, गुलरघाटी में एक, विकासनगर में एक व एक अन्य शव बरामद हुआ है। मृतकों की कुल संख्या 21 हो चुकी है। 17 लोग अभी भी लापता हैं। एनडीआरएफ एसडीआरएफ व जिला प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव लगातार कार्य कर रही हैं।

टिहरी में कई योजनाओं को नुकसान बारिश से टिहरी जिले में जौनपुर , नरेन्द्र नगर विकास खंड में बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। बारिश टिहरी जिले को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 34, राज्य मार्ग संपर्क मार्गो को भारी नुकसान हुआ है। जगह पेयजल लाइन, पेयजल पंपिंग योजना और मछली के तालाब भी क्षतिग्रस्त हुए है। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग, यमुनापुल – बड़कोट मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर – रानीपोखरी मोटर मार्ग व रायपुर – कुमालड़ा – कददुखाल मोटर मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

बागेश्वर में वाहन दुर्घटना बताया जा रहा है कि बागेश्वर जिले में एक वाहन दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हैं। आज सुबह घटना की सूचना टीम मौके की ओर रवाना हो गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज