मध्‍य प्रदेश के चार जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, भोपाल-जबलपुर में बूंदाबांदी के आसार

72 views

– प्रदेश के 12 जिलों से मानसून की हो चुकी विदाई, अब तक 44.3 इंच हो चुकी बारिश

भोपाल, । मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। कई जिलों से मानसून लौट चुका है, लेकिन कुछ जिलों में अभी भी बारिश की गतिविधियां जारी है। आज रविवार को इंदौर संभाग के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें अलीराजपुर, धार, बड़वानी और खरगोन शामिल है। वहीं, राजधानी भोपाल और जबलपुर में बूंदाबांदी होने की संभावना है। अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक ट्रफ गुजर रही है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन भी एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर शुरू हुआ है। शनिवार को भोपाल में दिन में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई, वहीं रात में तेज पानी गिरा। नर्मदापुरम के इटारसी में भी तेज बारिश हुई। इस वजह से तवा डैम के 3 गेट खोल दिए गए। इटारसी में अब तक 53 इंच बारिश हो चुकी है। जबलपुर में सुबह से बादल छाए हुए थे, लेकिन दोपहर में तेज बारिश हुई। खरगोन के कसरावद क्षेत्र में हवा के साथ 45 मिनट तेज बारिश हुई। बैतूल, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, श्योपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, छतरपुर के नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया, बालाघाट, बड़वानी में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा।

इधर, शनिवार को उज्जैन जिले से भी मानसून विदा हो गया। इसे मिलाकर प्रदेश के 12 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। इनमें ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम भी शामिल हैं। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्से से मानसून लौट चुका है। बता दें कि प्रदेश में इस मानसूनी सीजन में अब तक औसत 44.3 इंच बारिश हो चुकी है। अब तक 37.1 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 7.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यह कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो गया है। अब तक 118 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ