ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

61 views

हजारीबाग, 19 सितंबर । हजारीबाग के बरकट्ठा स्थित जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द में गुरुवार की देर रात ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। जबकि हाइवा सवार ड्राइवर और खलासी भाग निकले। हादसे के बाद यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोग उसके नजदीक नहीं पहुंच पा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर बरही से धनबाद की ओर जा रही थी। वहीं, गिट्टी लदा हाइवा बगोदर से बरही की तरह जा रहा था। सड़क निर्माण कंपनी ने कोनहरा खुर्द के पास दोनों तरफ से आने वाली गाड़ियों को एक रोड में कर दिया है।इसी कारण कटिंग के पास दोनों गाड़ियों के बीच सीधी टक्कर हुई है।

इधर, घटना के बाद दोनों वाहन जलने लगे। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश शुरू की।

हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।बरकट्ठा थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी पंकज सिंदूरिया के रूप में की गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज