रविवार को होने वाली बैठक में घोषित की जाएगी अर्द्धकुंभ मेले की तिथियां

27 views

हरिद्वार, 13 सितंबर । निरंजनी अखाडे में रविवार को सभी अखाडों की बैठक होगी। बैठक में हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्द्धकुंभ मेले की तिथियां घोषित की जाएगी। बैठक जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के पावन सानिध्य व संरक्षण में निरंजनी अखाड़ा परिषद के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में होगी।

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि हरिद्वार में वर्ष 2027 में लगने वाले अर्धकुंभ मेलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अर्धकुंभ मेले में देश-विदेश से करोडों श्रद्धालु आएंगे। अर्द्धकुंभ मेले की तैयारियां तिथियों की घोषणा होने के बाद ही गति पकडती हैं। इसी कारण रविवार को निरंजनी अखाडे में सभी अखाडों की बैठक बुलाई गई है।

बैठक में साधु-संतों से भी सुझाव लिए जाएंगे ताकि उनके आधार पर ही तैयारियां हों, 2027 का हरिद्वार का अर्द्धकुंभ मेला यादगार बने। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि रविवार को अर्द्धकुंभ मेले की तिथियों की घोषणा होते ही तैयारियां और तेजी से होने लगेंगी। अर्धकुंभ मेला ऐतिहासिक रूप से सफल हो, इसके लिए देश के सभी साधु-संतों का पूर्ण सहयोग उत्तराखंड सरकार को मिलेगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज