दो दिन में फिर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

24 views

हरिद्वार, 20 सितंबर । कोतवाली मंगलौर के ग्राम मन्नाखेड़ी के बाद अब लहबोली के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक मन्नाखेड़ी का ही निवासी है। मृतक दो दिन पहले गांव में इसी प्रकार से पेड़ से लटके मिले आकाश का दोस्त बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी में एक बार फिर से कोहराम मच गया। गांव में गुरुवार को आकाश पुत्र मनु राम का शव पेड़ से लटका मिला था, तो आज इसी गांव के एक और युवक शुभम का शव लहबोली के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक शुभम भी शुक्रवार शाम घर से निकला था। आज किसी व्यक्ति ने शव लहबोली में लटका देखा तो, सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की तो शुभम के रूप में हुई। जानकारी पाकर मौके पर शुभम के परिजन भी पहुंच गए।

बताया गया है कि दो दिन पूर्व मरने वाले आकाश और शुभम आपस में दोस्त थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या आत्महत्या यह तो पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल गांव से लेकर आसपास में इन दो घटनाओं ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है मामला आत्महत्या का ही लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज