छत्तीसगढ़ के रायपुर गोदावरी स्टील फैक्टरी में मजदूरों पर गिरा मशीन का हिस्सा, छह की मौत

53 views

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित गोदावरी स्टील फैक्टरी में शुक्रवार को निर्माणाधीन प्लांट के अंदर अचानक मशीन का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।

इस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आशंका व्यक्त की है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन अभी तक फैक्टरी प्रबंधन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मृतकों की संख्या एवं नामों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज