प्रयागराज: सड़क हादसे में कानपुर के चार की मौत,तीन घायल

105 views

प्रयागराज, 22 सितंबर । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के विगहिया गांव के पास हाइवे रविवार रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सुरेश सैनी और सुरेश की पत्नी, सुरेश बाजपेई, राम सागर अवस्थी की मौत हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए स्वरुपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर के मूसानगर विलौली से पिण्ड दान करने के लिए बोलेरो से गया गए थे। वहां से पिंडदान कर सभी लोग कानपुर के लिए वापस जा रहे थे। रविवार रात सोरांव थाना क्षेत्र में बिगहिया गांव के समीप हाइवे पर गाड़ी खराब हो गई। रात होने की वजह से गाड़ी खड़ी करके कार के आगे हो गए। रात में किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज