पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई पर निर्दलीय प्रत्याशी के भाई से मारपीट और धमकी देने का आरोप

76 views

पूर्वी सिंहभूम। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। गुरुवार की रात भुईयाडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के भाई मूलचंद साहू और निर्दलीय प्रत्याशी शिव शंकर सिंह के भाई राजेश सिंह उर्फ़ बम सिंह के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि मूलचंद साहू ने बम सिंह पर मुक्के से हमला किया और जातिसूचक एवं अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद राजेश सिंह बम ने सीतारामडेरा थाना में मूलचंद साहू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बम सिंह का कहना है कि वे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर घाट पहुंचे थे, जहां मूलचंद साहू दिखे। उन्होंने सिर्फ शिष्टाचारवश अभिवादन करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान मूलचंद साहू ने उन पर हमला कर दिया।

बम सिंह के मुताबिक, हमले के दौरान मूलचंद साहू ने कहा कि “तुम बिहारी लोग 25 साल से हमारे तलवे चाटते आए हो और आगे भी ऐसा ही करोगे। तुम्हारे भाई की हिम्मत कैसे हुई कि वह रघुवर दास और बहू पूर्णिमा साहू के खिलाफ चुनाव लड़ा। उन्होंने धमकी भी दी कि आगे विरोध करने पर जान से मारवा देंगे।

इस मामले में पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। सीतारामडेरा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है और सत्यापन के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज