फिल्म ‘मिराय’ की पहले दिन की कमाई आई सामने

55 views

साउथ सिनेमा से आई नई फिल्म ‘मिराय’ ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है। ‘हनुमान’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ा नाम बनाने वाले तेजा सज्जा इस बार भी पूरी तरह छा गए हैं। 12 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन ‘हनुमान’ की ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया और दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि पहले दिन ‘मिराय’ ने कितनी कमाई की।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार कार्तिक गट्टमनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मिराय’ ने ओपनिंग डे पर भारत में लगभग 12 करोड़ रुपये की कमाई की। सिर्फ तेलुगू वर्जन से ही फिल्म ने 10.60 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि हिंदी वर्जन ने 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। वहीं तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों से फिल्म को लगभग 5-5 लाख रुपये की अतिरिक्त कमाई मिली। ‘मिराय’ ने रिलीज के साथ ही तेजा सज्जा के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म को न सिर्फ दर्शकों से बल्कि समीक्षकों से भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है।

पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले बनी ‘मिराय’ की कहानी एक युवा योद्धा के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसे नौ पवित्र शास्त्रों की हिफ़ाज़त करनी होती है, ऐसे शास्त्र जिनमें इंसानों को देवताओं में बदलने की शक्ति है। फिल्म करुणा, नैतिकता, और लालच व घृणा से बचाव जैसे मानवीय मूल्यों पर गहरी रोशनी डालती है। दमदार पटकथा के साथ शानदार वीएफएक्स इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज