ईडी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह का बयान दर्ज किया

107 views

नई दिल्‍ली, 23 सितंबर। पूर्व भारतीय स्‍टार क्रिकेटर युवराज सिंह कथित ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष मंगलवार को पेश हुए। सफेद टीशर्ट और जींस पहने 43 वर्षीय युवराज दोपहर बारह बजे केंद्रीय जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। ईडी ने युवराज सिंह से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए।

आधिकारिक सूत्रों ने बतााया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने युवराज सिंह से पूछताछ की और धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत उनके बयान दर्ज किए। एक इन्फ्लुएंसर अन्वेशी जैन भी इसी मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुई। आने वाले दिनों में कुछ अन्य खिलाड़ियों, फिल्म अभिनेताओं, प्रभावशाली व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों से पूछताछ किए जाने की संभावना है। इससे पहले एजेंसी इस मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, शिखर धवन और रॉबिन उथप्पा से पूछताछ कर चुकी है। ईडी ने इसी मामले में पूछताछ के लिए युवराज सिंह और अभिनेता सोनू सूद को तलब किया था। युवराज सिंह को 23 सितंबर और सूद को 24 सितंबर को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में फिर से पेश होने का निर्देश दिया गया है।

ईडी कथित ऑनलाइन अवैध सट्टेबाजी ऐप (‘वनxबेट’) नामक प्लेटफॉर्म से जुड़े संभावित वित्तीय संबंधों और प्रचार गतिविधियों की जांच कर रहा है, जो धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) और अन्य कानूनों के कथित उल्लंघन के लिए कई एजेंसियों की जांच के दायरे में है। इस ऐप के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने और कथित तौर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की भारी मात्रा में चोरी करने के आरोप हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज