नशे में धुत सिंचाई विभाग कर्मचारी ने किया आत्मदाह

119 views

-मकान में लगी आग के बीच से दमकल की टीम ने कर्मचारी की मां को बचाया- पत्नी के घर आने से मना करने के चलते उठाया खौफनाक कदम

झांसी, । उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित नवाबाद थाना क्षेत्र में रविवार छोटी दीपावली की रात सरकारी आवास में अपनी मां के साथ रह रहे नशे में धुत सिंचाई विभाग के कर्मचारी चंदन ने पत्नी के न आने के चलते आत्मदाह कर लिया। गंभीर झुलसने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस दौरान घर में भी आग लगी गयी। सूचना पर माैके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग में फंसी कर्मचारी की मां को बचा लिया।

नवाबाद थाना क्षेत्र के हाइड्रिल कॉलोनी के सरकारी आवास में सिंचाई विभाग में तैनात कर्मचारी चंदन अपनी मां उर्मिला के साथ रहता था। रविवार देर शाम अचानक चंदन के मकान से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते पूरे मकान में आग लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया और चंदन की मां उर्मिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। इस आग में चंदन गंभीर रूप से जल गया और उसकी मौत हो गयी। पड़ोसियों के मुताबिक, चंदन का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसने दीपावली पर घर आने से मना कर दिया था। संभवतः इसी के चलते उसने शराब के नशे में क्षुब्ध होकर आत्मदाह कर लिया।

मां उर्मिला ने बताया कि चंदन सिंचाई विभाग में काम करता था। लगभग 7 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। दो साल से उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। रविवार शाम को चंदन घर आया। गुस्से में उसने अपना फोन तोड़ दिया। इसके बाद उसने खुद को आग लगा ली। नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि सिंचाई विभाग कर्मचारी चंदन नशे का आदी था। शराब पीकर आया और मां को घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसने आग लगाकर आत्मदाह कर ली। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज