विभिन्न संस्कृतियों और विचारों की विविधता के बावजूद चेतना के स्तर पर हम सब एक हैं- उपराज्यपाल

18 views

श्रीनगर, 19 सितंबर । हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया।

एक्स पर एक पोस्ट में उपराज्यपाल कार्यालय ने लिखा कि हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को उपराज्यपाल ने संबोधित किया और भारतीय भाषाओं में एकता विषय पर भाषा प्रेमियों के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किए। भारत की भाषाई विविधता भारत की उत्कृष्टता का प्रतीक है।

उपराज्यपाल ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों और विचारों की विविधता के बावजूद चेतना के स्तर पर हम सब एक हैं। हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक विचार, एक उद्देश्य और एक साझा भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। हमारा प्रयास विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना होना चाहिए जिसमें हिंदी एक आवश्यक सेतु का काम करे।

उपराज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज की विविधता, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता सैकड़ों भाषाओं और बोलियों के माध्यम से अभिव्यक्त होती है। हमें सभी भारतीय भाषाओं में निहित एकता को समझना होगा, उन्हें सीखना होगा और भाषाई एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रयास करने होंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज