देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 693.31 अरब डॉलर

94 views

नई दिल्‍ली। आर्थिक मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे हफ्ते इजाफा हुआ है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में 4.36 अरब डॉलर बढ़कर 693.31 अरब डॉलर हो गया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 दिसंबर को समाप्त हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.368 अरब डॉलर बढ़कर 693.318 अरब डॉलर रहा। इससे पिछले हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में 1.69 अरब डॉलर की वृद्धि हुई थी, यह बढ़कर 688.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।

आरबीआाई के जारी आंकड़ों के मुताबिक 19 दिसंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 1.64 अरब डॉलर बढ़कर 559.43 अरब डॉलर हो गईं। रिजर्व बैंक ने कहा कि इस दौरान स्‍वर्ण भंडार का मूल्य 2.62 अरब डॉलर बढ़कर 110.36 अरब डॉलर पर पहंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 08 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.74 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी इस हफ्ते 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.78 अरब डॉलर हो गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या

अभी की ख़बरें

Oplus_131072
57 करोड़ के बिजली बिल बकाया पर सात हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन कटा,202 पर एफआईआर
bjp
भाजपा शीघ्र करेगी जिला पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों के टीम की घोषणा
Fir
कैथल : राजौंद में किसान के खेत में रखी पराली को लगाई आग, 16 लाख का नुकसान
maut
नाेएडा में चार लाेगाें ने अलग-अलग जगहाें पर की आत्महत्या
8
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप
7
पुलिस ने मकान में मारा छापा, तीन युवतियां मिली
6
वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, पुलिस लाइन में किया गया स्वागत
5
प्रतापगढ़ में पचास हजार का इनामी हत्यारोपित गिरफ्तार
4
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद लखनऊ सहित यूपी में कई जगह प्रदर्शन
3
लखनऊ एयरपोर्ट पर बैंकाॅक से आए दाे यात्रियों के पास मिला करोड़ों का मादक पदार्थ