उप चुनाव आयुक्त एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा के लिये आएंगे कोलकाता

24 views

कोलकाता, 13 सितम्बर ) पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की समीक्षा के लिए उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती अगले सप्ताह कोलकाता पहुेंगे।

बंगाल में एसआईआर अगले माह अक्टूबर से शुरू होना है। इसी के मद्देनजर उप चुनाव आयुक्त यहां अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और चुनिंदा जिलों का दौरा कर जिला मजिस्ट्रेटों से भी चर्चा करेंगे। हाल ही में, आयोग ने राज्य सरकार के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें स्वास्थ्य साथी कार्ड और राशन कार्ड को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पहचान पत्र के रूप में मान्यता देने की मांग की गई थी। स्वास्थ्य साथी कार्ड राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ा हुआ है, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

इसी बीच, उच्चतम न्यायालय ने निर्देश दिया है कि यदि चुनाव आयोग एसआईआर कराता है तो आधार कार्ड को वैध पहचान प्रमाण के रूप में स्वीकार करना होगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस शुरू से ही एसआईआर का विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि यह कवायद राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने की तैयारी है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस इस प्रक्रिया का विरोध इसलिए कर रही हैं क्योंकि इससे अवैध घुसपैठियों, खासकर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हट सकते हैं।——-

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज