गैंगरेप के मामले में फरार अपराधी गिरफ्तार

23 views

नई दिल्ली, 19 सितंबर । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सात साल पुराने नाबालिग से गैंगरेप के संगीन मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित 2017 से फरार था और अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था।

क्राइम ब्रांच के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली कि गुरुवार रात को राजपुरा रोड के पास आरोपित भारत अपने साथियों से मिलने के लिए आने वाला है। इस सूचना को पुख्ता कर इंस्पेक्टर सतीश मलिक की देखरेख में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपित को दबोचा। पकड़ा गया आरोपित भारत तिमारपुर का रहने वाला है। साल 2017 में उसने अपने साथियों के साथ एक नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप और मारपीट की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह गिरफ्तार हुआ था, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद फरार हो गया। सजा के डर से उसने अदालत में पेश होना बंद कर दिया। जिसके बाद 2023 में उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त के अनुसार आरोपित का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। उस पर 2016 में आबकारी अधिनियम, 2017 में गैंगरेप और पोक्सो, 2020 में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट और 2021 में मारपीट व धमकी के मामले दर्ज हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज