जयराम रमेश ने रिलायंस के वंतारा प्रोजेक्ट को तेजी से मिली क्लीन चिट पर कसा तंज

22 views

नई दिल्ली, 16 सितंबर । कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव और पुनर्वास केंद्र, वंतारा से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय के एक महीने में आए फैसले पर तंज कसा है। रमेश ने कहा, “देरी के लिए जाने जाने वाली भारतीय न्याय प्रणाली जब चाहे अत्यंत तेजी से आगे बढ़ सकती है।”

वंतारा मामले से जुड़े घटनाक्रम का तारीख के साथ जिक्र करते हुए रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि इसी साल 25 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया था। दल को 12 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट ‘सीलबंद लिफाफे’ में प्रस्तुत की। 15 सितंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने रिपोर्ट में दी गई सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही 7 अगस्त को दायर जनहित याचिका से शुरू हुए मामले को बंद कर दिया गया।

रमेश ने कटाक्ष किया, “काश, सभी मामलों को इतनी तेजी और स्पष्टता से निपटाया जाता। और वो भी इस ‘रहस्यमय सीलबंद लिफाफे’ के बिना!”

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को गुजरात के जामनगर में रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित वंतारा को क्लीन चिट दे दी। कोर्ट ने कहा कि ‘ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ द्वारा जानवरों को रखना कानून के दायरे में है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज