16 दिवसीय सोरहिया मेले के समापन के बाद लक्ष्मीकुंड पर स्वच्छता अभियान, मां लक्ष्‍मी की उतारी आरती

19 views

नमामि गंगे ने काशी के पौराणिक कुंडों- तालाबों- पोखरों – सरोवरों को संरक्षित रखने का किया आवाह्न

वाराणसी,15 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 16 दिवसीय सोरहिया मेले के समापन के बाद सोमवार को लक्ष्मी कुंड पर नमामि गंगे और नगर निगम कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के बीच काशी के पौराणिक कुंडों और तालाबों के संरक्षण की अपील भी की गई। कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों ने लक्ष्मी कुंड पर बिखरी गंदगी को साफ कर सामाजिक दायित्‍वों को निर्वहन किया। इस दौरान पितृपक्ष के मातृ नवमी पर आत्मनिर्भर भारत की कामना से माता लक्ष्मी की आरती उतारकर श्री समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद जीवित्पुत्रिका व्रत, सोरहिया मेले के बाद लक्ष्मी कुंड में इधर-उधर बिखरे निर्माल्य एवं सामग्रियों को बटोर कर नगर निगम की कूड़ा गाड़ी के हवाले किया। श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई पॉलिथीन , केमिकल युक्त मूर्तियां एवं अन्य गंदगियों को कुंड परिसर से बाहर निकाला। लक्ष्मी कुंड के आसपास नगर निगम के कर्मचारियों के साथ सफाई की। नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने बताया कि सनातनी संस्कृति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के आयोजन पवित्र नदियों, कुंडों, तालाबों, पोखरों और सरोवर के किनारे होते हैं। हमारे जीवन में जल की महत्ता को समझ कर स्वच्छता की जिम्मेदारी का निर्वहन भी हमें स्वयं को करना होगा। पवित्र नदियों जलाशयों के किनारे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के बाद बचे हुए निर्माल्य व सामग्रियों को हम छोड़कर न जाएं जिससे कि इनके किनारे गंदगी का अंबार न लगे। अभियान में नगर निगम सुपरवाइजर विक्की कुमार, अमित कुमार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज