बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस समारोह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

21 views

पटना, 19 सितंबर । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने आयोग पर आधारित स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन किया और आयोग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। राज्य सरकार ने नीतिगत, कानूनन और संगठनात्मक स्तर पर कई अहम कदम उठाए हैं, जिससे महिलाओं को मजबूती मिली है। इसके परिणामस्वरूप आज बिहार की महिलाएं आत्मबल और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा कि महिला आयोग की भूमिका समाज में महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आयोग ने अब तक हजारों मामलों का निपटारा कर पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आयोग आगे भी इसी तरह समाज में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

स्थापना दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई और आयोग की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजय रहाटकर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा भी उपस्थित थीं। समारोह में समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज