उत्तराखंड के चमोली जिले में बादल फटा, सात लोग लापता, दो को बचाया गया

25 views

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 18 सितंबर। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी के पर बद्रीनाथ मार्ग पर स्थित चमोली जिले में बादल फटने से बड़ा नुकसान हुआ है। छह घर मलबे में दब गए हैं। दो लोगों को बचा लिया गया है। सात लोग लापता है। लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। चमोली के ज़िलाधिकारी संदीप तिवारी ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जिले के नंदानगर घाट क्षेत्र में बुधवार रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ। नंदानगर के वार्ड कुन्तरी लगा फाली में छह घर मलबे में दब गए। इस आपदा में सात लोग लापता हैं, जबकि दो को बचा लिया गया है। तिवारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात जाते-जाते तबाही मचा गई। नंदानगर के फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी पर बादल फटने से क्षेत्र में तबाही हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि एसडीआरएफ की टीम नंदप्रयाग पंहुच गई है। एनडीआरएफ के जवान भी नंदप्रयाग के लिए गोचर से रवाना हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मेडिकल टीम और तीन 108 एम्बुलेंस रवाना कर दी गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, भारी बरसात पहले ही तबाही मचा चुकी है। मोक्ष नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बरसात में भी पांच मकान ध्वस्त हो चुके हैं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज