मुख्य न्यायाधीश गवई की मां होंगी संघ समारोह की मुख्य अतिथि

82 views

जे. नंदकुमार होंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता

अमरावती, । उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई की माताजी डॉ. कमलताई रा. गवई अमरावती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य जे. नंदकुमार कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। डॉ. कमलताई गवई अमरावती के प्रतिष्ठित श्री दादासाहेब गवई ट्रस्ट की अध्यक्ष भी हैं।

इस बारे में जानकारी साझा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विदर्भ प्रांत के प्रचार प्रमुख ने बताया कि संघ इस वर्ष शताब्दी समारोह वर्ष की शुरुआत कर रहा है। 02 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नागपुर के रेशिमबाग में आयोजित समारोह में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जबकि इसी कड़ी में 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के अमरावती में भी विजयदशमी कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि भारत के मुख्य न्यायाधीश भूषण आर. गवई की मां डॉ. कमलताई गवई होंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जे.नंदकुमार मुख्य वक्ता होंगे। यह कार्यक्रम अमरावती शहर के किरण नगर स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में आयोजित होगा।

गवई परिवार के सदस्यों के अनुसार डॉ. कमलताई गवई को संघ की ओर से आधिकारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है। उन्होंने विजयादशमी उत्सव में शामिल होने की मौखिक स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज