नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की

2 views

नई दिल्‍ली। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मध्य प्रदेश में चलाए गए अब तक के सबसे बड़े अभियान में 43.820 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली मेथाम्फेटामाइन (एमडी) और 260 किग्रा से अधिक रसायन और अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए हैं। इस पूरे अभियान में करीब 52 किलोग्राम एमडी जब्त करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अधिकारियों ने मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के थवलय गांव में एक कारखाने का भंडाफोड़ किया। सीबीएन ने तीन दिनों तक चले इस अभियान में 43.820 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली मेथम्फेटामाइन (एमडी), 260 किलोग्राम से अधिक रसायन और अत्याधुनिक उपकरण जब्त किए। इस पूरे अभियान में कुल 51.992 किलोग्राम मेथम्फेटामाइन जब्त की गई। इस दौरान बरामद सभी प्रतिबंधित सामग्री और रसायनों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त किया गया। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की नीमच शाखा को मिली एक विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सीबीएन टीम ने 13 फरवरी की रात को मंदसौर में एक बस में यात्रा कर रहे दो यात्रियों से 8.172 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली क्रिस्टल एमडी बरामद की।

इस अभियान के दौरान मंदसौर के बीपीएल चौराहा पर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों पर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए है, जिस घर में गुप्त प्रयोगशाला चल रही थी, उसके मालिक को भी कार्यवाही के दौरान हिरासत में लिया गया। कृत्रिम दवाओं के निर्माण और वितरण में शामिल व्यापक नेटवर्क की पहचान करने और उसे नष्ट करने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा