भटपुरा गांव के बहियार से अर्धनग्न महिला का शव बरामद,हत्या की आशंका

26 views

सहरसा, 15 सितंबर। बिहार में सहरसा जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भटौनी पंचायत के भटपुरा गांव के वार्ड संख्या-04 की रहने वाली एक महिला का शव घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित गौछारी बहियार में नग्न अवस्था में बरामद किया गया।

महिला का शव बरामद होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हालांकि परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक महिला भटपुरा गांव के वार्ड संख्या चार के निवासी जितेंद्र साह की 32 वर्षीया पत्नी कलावती देवी थी। परिजन द्वारा शव बरामद किये जाने की सूचना पर बख्तियारपुर थाना को दिए जाने पर सिमरी बख्तियारपुर एडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर भाड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मृतिका के पति जितेंद्र साह दिल्ली में मजदूरी करते है। मृतिका को तीन पुत्री व एक पुत्र है। इस पूरे मामले पर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया एफएसल टीम को भी इसकी सूचना देने पर टीम भी घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य इकट्ठा कर अपने साथ ले गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज