पुरानी रंजिश के चलते भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक

14 views

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात पुरानी रंजिश के चलते भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और दबंग युवक के बीच मारपीट हो गई। गुस्साए युवक ने भाजपा नेता पर एक के बाद एक चाकुओं से कई वार किए। इसके बाद पीठ पर गोली मार दी। यह सारी घटना वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज स्थित सिगनेचर सिटी के पास रहते हैं। परिवार में मां रज्जो देवी और बड़ा भाई सौरभ हैं। इसके अलावा छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार देर रात सोनू रावतपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान से होते हुए वापस घर आ रहे थे।

इसी बीच अभिषेक विश्वकर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ घटनास्थल पर पहले से मौजूद था। उसने सोनू का रास्ता रोका और फिर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद पीठ पर गोली मारकर उसे लहूलुहान कर मौके से फरार हो गया। घटना वहीं पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

आनन-फानन घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों में लंबे समय से दुकान को लेकर विवाद चल रहा था, इसी के चलते यह हमला किया गया।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि आरोपित अभिषेक विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित

अभी की ख़बरें

1
टी20 विश्व कप 2026: दुबे-चक्रवर्ती चमके, भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
b4
प्रल्हाद जोशी ने कहा-देश की गैर जीवाश्म बिजली क्षमता 272 गीगावाट के पार
dalal path
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स 283 अंक उछला
b2
अटल इनोवेशन मिशन ने अटल टिंकरिंग लैब के विद्यार्थियों के व्‍यावहारिक एआई नवाचार और विचार किए प्रदर्शित
b1
आईआईसीए ने नल्सार विधि विश्वविद्यालय के साथ पांच साल एमओयू बढ़ाया
f3
ससुर को याद कर भावुक हुईं कियारा आडवाणी, भावुक संदेश शेयर किया
f2
गोविंदा के साथ अपने तनाव पर बोलीं सुनीता आहूजा
f1
हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'द वार्डरोब' का पोस्टर आया सामने, 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
sawern
दिल्ली और पटना में होगा सवर्ण न्याय महासम्मेलन
First-information-logo-150x143-2 (1)
जिनेवा वार्ता बेनतीजा: रूस–यूक्रेन शांति बातचीत में नहीं निकला ठोस हल