मनरेगा से छेड़छाड़ कर गरीबों की जीवनरेखा खत्म कर रही भाजपा सरकार : पवन गुप्ता

10 views

कानपुर। मौजूदा सरकार मनरेगा से छेड़छाड़ करके गरीब की जीवनरेखा को खत्म कर रही है। जहां बापू का नाम हटाकर भाजपा अपनी गोडसे वादी सोच को उजागर कर रही है तो वहीं मजदूरों की साल भर की मजदूरी अब तक न देकर अपनी निर्दयता भी उजागर कर रही है। पूंजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार ने मजदूरों को बर्बाद करने की ठान ली है। यह बातें गुरुवार को कांग्रेस नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कही।

कानपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता की अगुआई में फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने ‘सत्याग्रह’ किया। मनरेगा से छेड़छाड़ के विरोध में लखनऊ में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेसजनों पर किए गए लाठीचार्ज और बर्बरता के खिलाफ गांधीवादी तरीके से विरोध दर्ज कराया गया।

कांग्रेसियों ने मनरेगा से बापू का नाम न हटाने और मजदूरों के अधिकार न छीने जाने की मांग की। सभी कांग्रेसजन काली पट्टी बांधकर रामधुन गाते हुए सत्याग्रह करते रहे।

अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाकर सरकार ने अपना वीभत्स चेहरा दिखाया है। गोडसे के पदचिन्हों पर चलने वाली इस तानाशाह सत्ता के खिलाफ हम अहिंसा से लड़ रहे हैं। हम बापू से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस दमनकारी सरकार को सद्बुद्धि दे।

इस प्रदर्शन में आनंद प्रकाश वर्मा, रामजी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा, प्रतिभा अटल पाल, मानेश दीक्षित, रितेश यादव, सैमुअल लकी सिंह, हरीश बाजपई,,विनोद अवस्थी, लोकेश श्रीवास्तव, आनंद शुक्ला आदि माैजूद रहें।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा