सीईसी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने की वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक, बिहार चुनाव की रणनीति पर मंथन

25 views

नई दिल्ली। रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में बिहार विधान सभा के उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई। पार्टी ने सभी 101 नामों पर अपनी मुहर लगा दी है। बैठक खत्म होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार के पार्टी प्रभारी विनोद तावडे के साथ एक अलग रणनीतिक बैठक की। माना जा रहा है कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे, उम्मीदवारों के चयन और प्रचार अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत मंथन हुआ।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक आज की बैठक में बिहार की सभी सीटों पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने सीटों की घोषणा चरणबद्ध यानी छोटे-छोटे बैच में करने का फैसला लिया है। उम्मीदवारों के नामों के ऐलान पटना से ही किए जाएंगे, जिससे चुनावी अभियान को स्थानीय स्तर पर गति दी जा सके। अब सभी की निगाहें उम्मीदवारों की पहली सूची पर टिकी हैं, जो जल्द ही जारी हो सकती है।

उल्लेखनीय है कि दो दिनों की दिल्ली में हुई मैराथन बैठक में एक-एक नाम पर चर्चा हुई। शनिवार को जेपी नड्डा की अध्यक्षता में उनके आवास पर आठ घंटे तक चली बैठक में सभी संभावित उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ। इसके बाद रविवार को तो चरण में बैठकें हुई।

केंद्रीय समिति की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीश, बिहार भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज