ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत,दुसरा गंभीर

105 views

पूर्वी चंपारण,24 सितंबर । बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत छपवा-रक्सौल मार्ग पर बाइक सवार एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर हीं मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप घायल बताया जा रहा है।

घटना छपवा-रक्सौल एशियन हाइवे 527 डी पर ताज चौक के समीप टीवीएस शो रूम के सामने की है।परिजनों के अनुसार मृतक सौरभ दूध खरीदने गया था तभी घटना घटी। मृतक की पहचान नगर पंचायत के वार्ड के 18 भोज नगर के प्रशांत साह के पुत्र सौरभ कुमार (20)के रूप में हुई है। वह दो बहनों के बीच परिवार का इकलौता पुत्र था। घटना की जानकारी मिलने पर आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने ट्रक को घेर लिया और ट्रक चालक व खलासी को पकड़ लिया जिसे पुलिस के पहुंचने पर दोनों को सुरक्षित पुलिस को सौंप दिया।

घटना को लेकर घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति रही। जिसके कारण करीब दो घण्टे तक सड़क जाम रहा। परिजनों का कहना था कि हमे उचित न्याय और मुआवजा मिलना चाहिए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह,एसआई अभिनव राज,जेपी सिंह,शम्भू साह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर ड्राइवर और खलासी को थाना पहुंचाया। पर शव नही देने पर परिजन अड़े रहे।

एसआई शम्भू साह के द्वारा काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन माने जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।और जाम हटा कर उच्च पथ पर आवागमन चालू करवाया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच किनारे सब्जी बाजार और खरीददारों की भीड़ से अक्सर जाम हो जाती है और हादसों की वजह बनती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क किनारे से अवैध दुकानें हटाने की मांग की है।उनका कहना है कि इस जगह पर अब तक दस से अधिक लोगों की जान सड़क दुर्घटना में जा चुकी है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज