बड़ागांव में बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

66 views

वाराणसी, 24 सितंबर । उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद अंतर्गत बड़ागांव क्षेत्र में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते रंगेहाथ धर दबोचा। कार्रवाई की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव ने बताया कि बड़ागांव के लच्छीरामपुर अनेई गांव निवासी चंद्रभान सिंह ने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए विद्युत उपकेंद्र अनेई में आवेदन किया था। आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात जेई सत्येंद्र कुमार ने रिपोर्ट लगाने के एवज में 30,000 रुपये की मांग की।

चंद्रभान सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने आर्थिक असमर्थता जताई तो सत्येंद्र कुमार ने उनकी रिपोर्ट लंबित कर दी। कई बार निवेदन के बावजूद जेई अपनी मांग पर अड़ा रहा। थक-हार कर पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग से संपर्क किया।

शिकायत के सत्यापन के बाद, टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। चंद्रभान सिंह को केमिकल लगे रुपये देकर काजीसराय स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास भेजा गया। जैसे ही जेई ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बड़ागांव थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज