बिहार विधानसभा चुनाव : सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की कोषांगों की बैठक

19 views

पटना, 20 सितंबर । बिहार में सारण जिला के निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित आववश्यक सुझाव और निर्देश दिए गए।

निर्वाचन कार्य को व्यवस्थित एवं सुगम तरीके से कराने के लिये जिला स्तर पर कुल 22 कोषांग गठित किए गए हैं। बैठक में कार्मिक, प्रशिक्षण, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

(इवीएम), बज्रगृह, सामग्री, विधि-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता, मतपत्र, डाक मतपत्र, नाम निर्देशन, प्रेक्षक, मीडिया, कंप्यूटरीकरण, साइबर सुरक्षा, शिकायत निवारण, संचार , सिंगल विंडो, स्वीप, निर्वाचन कोषांग आदि की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से कार्य योजना की समीक्षा की गयी और आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि कार्मिक कोषांग की ओर से कार्मिकों का डेटाबेस तैयार कर इसका पुन:सत्यापन कर लिया गया है। कार्मिकों के प्रथम नियुक्ति पत्र निकालने के लिये सभी तैयारी समय सीमा के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया। चिकित्सीय आधार पर चुनाव कर्तव्य से मुक्ति के लिये प्राप्त आवेदनों पर निर्णय लेने के लिये आवेदक का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जायेगा। अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में चिकित्सा मण्डल गठित किया जायेगा।

प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए 10 प्रशिक्षण स्थल चिन्हित किये गये हैं। प्रथम प्रशिक्षण 5 से 11 अक्टूबर के बीच संभावित है। सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं पी-वन को ईवीएम का हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिये सभी प्रशिक्षण स्थल पर अलग से व्यवस्था रहेगी। सभी प्रशिक्षण स्थल पर चिकित्सा दल भी तैनात रहेगा।

ईवीएम कोषांग को सभी तैयारी रखने को कहा गया। ईवीएम का पहला यादृच्छिकीकरण (रेण्डमाइजेशन) मतदान की तिथि से 21 दिन पूर्व किया जायेगा। इसके बाद ईवीएम को विधानसभावार निर्धारित डिस्पैच स्थल पर वज्रगृह में सुरक्षित भेजा जायेगा। ईवीएम के परिवहन लिए कंटेनर की व्यवस्था एवं विधानसभा वार स्पष्ट मूवमेंट प्लान बनाने का निर्देश दिया गया।

सामग्री कोषांग द्वारा सभी आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति के लिए अधियाचना भेज दी गई है। उपयुक्त आकार के थैले में सामग्रियों को बंद किया जायेगा। वाहन कोषांग को विभिन्न प्रकार के वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर सभी निर्धारित डिस्पैच केंद्र का भ्रमण कर आवश्यक रूपरेखा तैयार करने को कहा गया। इसके अनुरूप ही आगे के कार्य का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा गया।

स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता से संबंधित गतिविधियों को व्यापक स्तर पर कैलेंडर बनाकर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। अन्य सभी कोषांगों को भी टाइम लाइन के अनुरूप कार्यों को पूरा करने का निदेश दिया गया।

बैठक में उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।———

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज