बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का हल्ला बोल, किया प्रदर्शन

23 views

हल्द्वानी, 13 सितंबर । उत्तराखंड में लगातार बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का आक्रोश शनिवार को सड़कों पर साफ नजर आया। हल्द्वानी के बुध पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसकी अगुवाई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा और विधायक सुमित हृदयेश ने की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर विफल होने का आरोप लगाया और नारेबाजी करते हुए कहा, “वोट चोर गद्दी छोड़ो।” कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों को खुला संरक्षण दे रहे हैं, जिससे आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “देवभूमि आज अपराधभूमि बनती जा रही है। अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक जोर-शोर से उठाएगी।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज