गांव-गांव चौपाल लगाकर महिलाओं से संवाद कर रही बरेली पुलिस

55 views

बरेली, 25 सितंबर । महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर बरेली पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत अब महिला बीट पुलिस गांव-गांव पहुंच रही है। चौपालों में बैठकर महिलाएं और बेटियां अपनी समस्याएं खुलकर बता रही हैं और मौके पर ही उनका समाधान भी कराया जा रहा है।

एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर प्रत्येक थाने की महिला पुलिस बीट अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल रही है। गांव की गलियों से लेकर चौपाल तक इस मुहिम ने महिलाओं में पुलिस के प्रति भरोसा जगाया है। खास बात यह है कि अब महिलाओं को हर छोटी-बड़ी परेशानी के लिए थाना या चौकी के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे।

महिला पुलिसकर्मियों ने चौपालों में जुटी महिलाओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए और जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी—जैसे 112 आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर लाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस और 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन।

इसके साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना और राष्ट्रीय पोषण मिशन जैसी सरकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं है, बल्कि महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और समाज में सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना भी है। पुलिस की यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक कदम है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज