उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद यूपी बार काउंसिल चुनाव का कार्यक्रम घोषित

269 views

बार काउंसिल के 25 सदस्याें के लिए चार चरणाें में 16 से 31 जनवरी तक हाेगा मतदान

प्रयागराज। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर रविवार काे उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के चुनाव का कार्यक्रम घाेषित कर दिया गया है। यह मतदान जिलाें के हिसाब से चार चरणाें में 16 जनवरी से 31 जनवरी के बीच हाेगा।चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 27 नवंबर शाम पांच बजे किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए नामांकन 14 से 19 नवंबर तक महर्षि दयानंद मार्ग, प्रयागराज स्थित बार कौंसिल के कार्यालय में शाम पांच बजे तक किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 20 व 21 नवम्बर को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगा। प्रत्याशी 26 नवंबर शाम पांच बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। चुनाव के प्रत्येक प्रत्याशी को 1.50 लाख रुपये नकद या बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद के नाम जमा करने होंगे। नामांकन केवल निर्धारित प्रपत्र पर ही मान्य होगा, जो बार कौंसिल कार्यालय से 10 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्याशी को मतदाता सूची की प्रति खरीद कर उसकी रसीद नामांकन के साथ संलग्न करनी होगी।

उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए मतदान चार चरणाें में जिलेवार हाेगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 27 नवम्बर शाम पांच बजे किया जाएगा। सभी जिलों की मतपेटियां 3 फरवरी तक बार कौंसिल कार्यालय प्रयागराज को सौंप दी जाएंगी।

–पहला चरणः 16 व 17 जनवरीआगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, भदोही, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली और चित्रकूट जिले में मतदान हाेगा।

–दूसरा चरणः 20 व 21 जनवरीदेवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी में मतदान हाेगा।

–तीसरा चरणः 27 व 28 जनवरीकन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर में मतदान हाेगा।।

–चौथा चरणः 30 व 31 जनवरीपीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संभल, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थ नगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी में मतदान हाेगा।।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज