नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म

57 views

बलिया,। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने नाबालिग किशोरी का पहले आपत्तिजनक वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने पुलिस को सूचित किया तो आरोपित सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के अनुसार रविवार को एक महिला ने बैरिया थाने को शिकायती पत्र दिया कि रोहित कुमार साह नाम के युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को डरा-धमका कर आपत्तिजनक विडियो बना लिया। वीडियो के जरिए युवक ने उसकी पुत्री को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के बताने पर यह जानकारी हुई। सीओ के अनुसार पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 65 (1), 351 (2) व पांच एल 6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में पुलिस जुट गई। मिशन शक्ति टीम एवं पुलिस टीम मंगलवार सुबह आरोपित युवक को दयाछपरा चट्टी के पास से हिरासत में लिया गया। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज