विवादों में घिरा बब्बू मान का गीत ‘ब्लैक दीवाली’, टाइटल बदलने की मांग

143 views

चंडीगढ़,। पंजाबी गायक बब्बू मान अपने नए गीत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। पंजाब में हिंदू संगठनों ने गीत के टाइटल पर आपत्ति जताई है। करीब दो दशक पहले भी आए बब्बू मान के गीत विवादों में घिरते रहे हैं। करीब तीन दिन पहले दीपावली के अवसर पर बब्बू मान ने अपने ऑफिशियल चैनल पर नया एलबम लांच किया है, जिसका टाइटल ‘ब्लैक दीवाली’ रखा है।

बब्बू मान के इस गीत को उनके फैन्स खूब प्यार दे रहे हैं। यूट्यूब पर इस गीत को 5.92 लाख लाइक्स मिल चुके हैं और 5923 कमेंट हो चुके हैं। पंजाब में अक्सर जब भी कोई बड़ी घटनाएं होती हैं, तो अलग-अलग संगठन काली दिवाली मनाने की बात करते हैं। शिव सेना नेता अमित अरोड़ा ने बब्बू मान के इस गीत के टाइटल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि दिवाली को काली कहना या लिखना सनातनियों की आस्था के साथ खिलवाड़ है।

उनका कहना है कि दिवाली सनातन की आस्था का प्रतीक है। इस दिन भगवान राम अयोध्या लौटकर आए थे। इंस्टाग्राम पर फैन्स ने बब्बू मान को लिखा है कि वो उसके फैंस हैं, लेकिन उनके गीत का टाइटल हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कमेंट में लिखा है प्लीज गाने का टाइटल बदल दो।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज