सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

52 views

औरैया, 16 सितंबर । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रविवार की देर शाम अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर नहर के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक अभी भी आगरा के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अड्डा बडेरा निवासी लज्जाराम अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका 25 वर्षीय पुत्र भूरे बाइक से फुटेकुआ उन्हें लेने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे 18 वर्षीय सोहित पुत्र शिवराज निवासी जगनपुर की बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार शाम भूरे की मौत हो गई। दूसरी ओर, सोहित की हालत गंभीर बनी हुई है, जिस कारण परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद जब भूरे का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज