दो साल पहले मृत घोषित हुई विवाहिता जिंदा मिली – ससुराल वालों पर दर्ज था दहेज हत्या का केस

46 views

औरैया में हैरान कर देने वाला खुलासा, ‘मरी हुई’ बहू दो साल बाद जीवित बरामद

दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज, लेकिन दो साल बाद विवाहिता सकुशल बरामद

मौत मानकर किया था केस, पुलिस ने मध्य प्रदेश से महिला को एक बच्चा सहित जिंदा पकड़ा

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऐसी शादीशुदा महिला को पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक बच्चा सहित जीवित बरामद किया है, जिसे परिजनों ने दो साल पहले मृत मान लिया था और पति सहित ससुराल पक्ष के 6 लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन की मड़ैया का है। करीब 20 वर्षीय विवाहिता की शादी के लगभग डेढ़ साल बाद वह अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में अपनी ससुराल से गायब हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। निराश होकर 23 अक्टूबर 2023 को मायके पक्ष ने गुमशुदगी दर्ज कराई। लंबे समय तक जानकारी न मिलने पर परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में अर्जी डाली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीओ सिटी अशोक कुमार औरैया के जिम्मे की गई। विवेचना के दौरान एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। लगातार तकनीकी प्रयासों और खुफिया इनपुट के आधार पर महिला की लोकेशन मध्य प्रदेश के जिला भिंड में मिली। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दबिश दी और विवाहिता को सकुशल बरामद कर लिया।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता लगभग दो साल से लापता थी। इस दौरान मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। अब पुलिस ने महिला को बरामद कर औरैया लाया । उससे पूछताछ की जा रही है और बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज खुलासे से पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर विवाहिता दो साल से कहां थी और किस परिस्थिति में वह मध्य प्रदेश पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद ही इस रहस्य से पर्दा उठने की संभावना है।

—————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज