एशिया कप 2025: भारत ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार हराया, सुपर-4 में 6 विकेट से दी मात

96 views

दुबई, 22 सितंबर । एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को लीग मुकाबले के बाद फिर पटखनी दी है। रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 गेंद शेष रहते 6 विकेट से मात दी।

पाकिस्तान की ओर से मिले 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने केवल 39 गेंदों में 74 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के और 6 चौके शामिल थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उप-कप्तान शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 47 रन जोड़े, जबकि तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाकर जीत पक्की की। तिलक ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए।

पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 2 विकेट झटके, जबकि अबरार अहमद और फहीम अशरफ को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले, पाकिस्तान ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों में 58 रनों की ठोस पारी खेली। वहीं सैम अय्यूब ने 21 रन, फहीम अशरफ ने 8 गेंदों पर नाबाद 20 रन और कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया।

भारत की ओर से शिवम दूबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-4 में दमदार शुरुआत की है और फाइनल की राह पर महत्वपूर्ण कदम बढ़ा लिया है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज