अंशुला कपूर ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

60 views

निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 2 अक्टूबर को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सगाई की। यह रस्म बोनी कपूर के बांद्रा स्थित बंगले में गोर धाना परंपरा के तहत सम्पन्न हुई, जहां पूरा कपूर परिवार मौजूद था। सगाई के बाद अंशुला ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी घोषणा की और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें कपूर परिवार एक छत के नीचे जश्न मनाता दिखाई दे रहा है।

सगाई के मौके पर अंशुला कपूर ने बैंगनी रंग का खूबसूरत लहंगा-चोली पहन रखा था, जिसमें उनका लुक सबका ध्यान खींच रहा था। जहां मंगेतर रोहन ठक्कर संग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी रही, वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी पूरे उत्साह के साथ झूमती नजर आईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में एक ओर बोनी कपूर बेटी-दामाद को आशीर्वाद देते दिखाई दिए, तो दूसरी ओर अर्जुन कपूर अपने जीजा रोहन को टीका लगाते हुए नजर आए।

सगाई का सबसे भावुक पल वह था जब अंशुला कपूर ने अपनी मां मोना शौरी कपूर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपनी मां के लिए एक विशेष सीट आरक्षित की और उस पर उनकी तस्वीर का खूबसूरत फ्रेम सजाकर रखा। एक तस्वीर में अंशुला कुर्सी थामे बैठी दिखती हैं, जिस पर उनकी मां की फोटो रखी हुई है। बाकी तस्वीरों में पूरा कपूर परिवार मुस्कुराते और जश्न मनाते नजर आ रहा है, वहीं सोनम कपूर और शनाया कपूर भी अपनी मौजूदगी से महफ़िल में रौनक बढ़ाती दिखीं।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज