जींद : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

20 views

जींद, 19 सितंबर । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जींद में ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और सनातन धर्म पर हमला बोलने के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना था कि धर्म परिवर्तन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

ईसाई धर्म प्रचारकों द्वारा लोगों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और सनातन धर्म पर हमला बोलने के आरोपों को लेकर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ता लघु सचिवालय परिसर में एकत्रित हुए। जयति-जयति हिंदू महान संगठन के अध्यक्ष अतुल चौहान, विश्व हिंदू परिषद के राधेश्याम चिल्लाना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भिवानी रोड की वाल्मीकि बस्ती के कुछ लोगों पर खुद को पास्टर बताने वाले ईसाई धर्म के प्रचारक ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया।

इसके खिलाफ रोहतक रोड पुलिस चौकी में शिकायत भी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब तीन दिन पहले ईसाई धर्म के प्रचारकों ने सनातन धर्म पर हमला बोला और ब्राह्मण तथा जाट समुदाय के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की है। उन्होंने कहा कि यह बयानबाजी पूरे सनातन धर्म और ब्राह्मण तथा जाट समुदाय का बहुत बड़ा अपमान था। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने एसपी कुलदीप सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जबरदस्ती हिंदू धर्म के लोगों का धर्म परिवर्तन करवाने वालों और सनातन धर्म तथा ब्राह्मण और जाट समुदाय के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो बजरंग दल मिल कर बडा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज