कोलकाता में मौतें प्राकृतिक नहीं बल्कि शासन की विफलता का परिणाम : अमित मालवीय

84 views

कोलकाता, 24 सितम्बर । कोलकाता में सोमवार की आधी रात बाद बादल फटने से हुई भारी बारिश और जलभराव में खुले बिजली के तारों के कारण 8 लोगों की करंट से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निजी बिजली वितरण कंपनी सीईएससी को जिम्मेदार ठहराया।

उधर, भाजपा के आईटी सेल प्रमुख और पश्चिम बंगाल सह प्रभारी अमित मालवीय ने बुधवार को मुख्यमंत्री पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह केवल “दोषारोपण की राजनीति” है और असली जिम्मेदारी से बचने की कोशिश है।

अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ममता बनर्जी हमेशा की तरह जिम्मेदारी लेने के बजाय दूसरों पर ठीकरा फोड़ रही हैं। उनके मुताबिक सीईएससी की मनमानी और एकाधिकार मुख्यमंत्री के संरक्षण में ही कायम है। उन्होंने कहा कि लोगों की पीड़ा के तीन बड़े कारण हैं – सीईएससी की मनमानी, ममता बनर्जी की लापरवाही और कोलकाता नगर निगम का ढीला रवैया।

मालवीय ने सवाल उठाया कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से नालों की सफाई और जलनिकासी सुधार के लिए मिले 4300 करोड़ आखिर कहां गए। उन्होंने पूछा कि अगर इतनी बड़ी राशि खर्च हुई होती तो क्यों आज भी सड़कों पर खुले तार लटक रहे हैं और हर साल लोगों की जान करंट लगने से जा रही है।

मालवीय ने आरोप लगाया कि यह मौतें प्राकृतिक आपदा का नतीजा नहीं बल्कि शासन की नाकामी हैं। उन्होंने कहा कि जवाबदेही से भागने के बजाय मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि इस त्रासदी के लिए असली जिम्मेदार कौन है।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि सीईएससी को इन मौतों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत आपात आधार पर अपने कर्मचारी तैनात करने चाहिए ताकि इस तरह की त्रासदी दोबारा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल से लाभ कमाने वाली यह कंपनी राजस्थान में ढांचागत सुधार करती है लेकिन बंगाल में बार-बार कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं देती। साथ ही ममता बनर्जी ने यह भी मांग की कि जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनमें से कम से कम एक सदस्य को सीईएससी नौकरी दे।——————

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज