विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही भाजपा सरकार-अजय राय

13 views

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है,किंतु प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर सरकार ने अपनी तानाशाही प्रवृत्ति का परिचय दिया है,जिसे कांग्रेस का कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा।

गौरतलब है कि 17 फरवरी को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी विधानसभा का घेराव करने पहुंचीं थी, तभी प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों पर पुलिस प्रशासन ने लाठीचार्ज किए,​जिसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए थे।

इसके विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने आज कांग्रेस मुख्यालय,लखनऊ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह कर प्रदेश की योगी सरकार के बर्बरता के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

इस कार्यक्रम में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी, उ0प्र0 कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, विधायक वीरन्द्र चौधरी,रूद्र दमन सिंह बबलू,अमित श्रीवास्तव त्यागी शामिल रहे।

इस मौके पर श्री राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। आज का यह सत्याग्रह उसी लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक है। यदि सरकार ने अपनी दमनकारी कार्रवाई बंद नहीं की,तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में व्यापक जनआंदोलन छेड़ने को बाध्य होगी।

अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार ना सिर्फ किसान मजदूर विरोधी है बल्कि इस देश की मूल लोकतांत्रिक भावना के विरोध में है। अभी सरकार सिर्फ दुर्भावना से ग्रसित होकर मदरसों की जांच करा रही है जो इनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है।

इस मौके पर राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर प्रदर्शन के दो दिन पूर्व से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन में शामिल न होने देने के लिए कानूनी नोटिस देना, हाउस अरेस्ट करना एवं उन्हें रास्तों में जबरन रोका जाना यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार कांग्रेस से डरी हुई है और तानाशाही रवैया अपनाते हुए अपनी विफलता को छुपाने का कार्य कर रही है।

इस मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, इन्दल रावत, फूल कुंवर, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, कै0 बंशीधर मिश्रा, राजेशसिंह काली, अरशी रजा, मुनीष चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह, निहारिका सिंह, ललन कुमार, जितेन्द्र सिंह, रज्जन आचार्च, एफ0एस0 चर्चिल, राजेन्द्र पाण्डेय उपस्थित रहे

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा