तेज रफ्तार टेंपो ने पिता-पुत्र को मारी टक्कर, चालक फरार

3 views

हरिद्वार। प्रशासन द्वारा लगातार चैकिंग अभियान और चालान की कार्रवाई के बावजूद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लक्सर क्षेत्र में रोजाना सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पथरी थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर कुंडी निवासी महेंद्र अपने पुत्र शिवम के साथ बाइक से लक्सर जा रहे थे। जैसे ही वे जमदग्नि पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे टेंपो (छोटा हाथी) ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर उछलकर गिर पड़े और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पास के खेत में काम कर रहे किसान राजेंद्र सबसे पहले मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और टेंपो चालक को पकड़ लिया गया।

हादसे में शामिल टेंपो (छोटा हाथी) संख्या येके 08 सीबी 3698 चला रहा चालक नासिर, निवासी सुल्तानपुर कुन्हारी, बताया जा रहा है। राहगीरों की मदद से घायलों को उसी टेंपो से लक्सर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक दोनों घायलों को अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया

घटना के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार वाहनों और ओवरटेक की लापरवाही को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

अभी की ख़बरें

nb
टी20 विश्व कप : बेनेट का अर्धशतक, रज़ा की तूफानी पारी से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में हराया
rail
छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
Fir
तृणमूल नेता ने पार्टी विधायक पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया, थाने में शिकायत दर्ज
suprime court
फिल्म 'घूसखोर पंडत' का टाइटल लिया वापस, फिल्म निर्माता का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
ve
टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया, सुपर-8 में प्रवेश
hermanprit cricket
हरमनप्रीत कौर बनीं महिला क्रिकेट की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली खिलाड़ी
bisfot-238x300
पाकिस्तान के कराची में सिलेंडर विस्फोट से इमारत ढही, मलबे में दबकर 16 लोगों की मौत
n1
नारकोटिक्स ब्यूरो ने मध्यप्रदेश के महू जिले में 48 किलो से ज्‍यादा मेथ जब्‍त की
girftari
महिला की हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
b1
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 1236 और निफ्टी 365 अंक टूटा