शराब के सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

96 views

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सोमवार देर रात केराकत कोतवाली क्षेत्र में शराब के सौ रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट—पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पसेवा गांव निवासी अरविंद चौहान (48) ने सोमवार की शाम अपने गांव के अलगू राम को शराब लाने के लिए 100 रुपये दिए थे। अलगू राम शराब नहीं लाया। जब अरविंद ने अपने रुपये वापस मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर अलगू राम ने अरविंद चौहान को गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया।

लात-घूसों से मारने के बाद किसी कठोर वस्तु से प्रहार किया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजन घायल अरविंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अरविंद की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अरविंद चौहान की मौत हो गई।

क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी गुड़िया ने पति की हत्या का आरोप अलगुराम पर लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment
- Advertisement -
Ad image

जरूर पढ़ें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत

अभी की ख़बरें

Screenshot_20260204_060657_WhatsApp
.. तों मंत्री जी पूर्व बिधायक के हत्यारोपियों से मऊ को कब दिलाएंगे निजात? - अतुल
court1-150x150
हाईकोर्ट ने डीएम हापुड़ को जारी किया कारण बताओ नोटिस
ald hc
निजी परिसरों में धार्मिक प्रार्थना सभा करने के लिए किसी पूर्व अनुमति की आवश्यकता नहीं : हाईकोर्ट
r01
रांची में एक ही परिवार ने तीन सदस्यों ने किया खुदकुशी का प्रयास, एक की मौत
pak cricket
भारत से मैच बॉयकाट पर अड़ा पाकिस्तान, आईसीसी को औपचारिक पत्र भेजने से भी परहेज
cough syrup
मप्र में जहरीले कफ सीरप से 25वीं मौत, 4 महीने कोमा में रहने के बाद जिंदगी की जंग हार गया एक और बच्चा
i1
अमेरिकी राष्ट्रपति की घोषणा- भारत के साथ किया व्यापार समझौता, तत्काल टैरिफ कम होगा
rajaniti
मऊ की राजनीती में अतुल के "इंट्रेस्ट" से राजनीति के धुरंधरों में परेशानी
cr1
प्रयागराज में सीबीसीआईडी से रिटायर्ड दारोगा की हत्या, कमरे में मिला शव
Oplus_131072
रोडवेज बस रोककर चालक-परिचालक से मारपीट - लूटपाट, मुकदमा दर्ज